फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विशेष
विज्ञापन
गाजीपुर। भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती पर रविवार को नगर में शोभायात्रा निकाली गई। नवाब साहब के फाटक से शुरू होकर शोभायात्रा लालदरवाजा, मिश्रा बाजार होते हुए रौजा स्थित एक मैरिज हाॅल पहुंची। यहां नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। गाजे-बाजे, घोड़ों और धार्मिक झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा में भगवान सहस्त्रबाहु, माता सरस्वती और भगवान हनुमान की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। मार्ग में वाराणसी से आए कलाकारों ने महीषा-मर्दिनी और शिव तांडव जैसे मनमोहक नृत्य-नाट्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव अटल जायसवाल ने नवमनोनीत जिलाध्यक्ष अनिल जायसवाल, महामंत्री पप्पू जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि भगवान सहस्त्रबाहु शक्ति, पराक्रम और एकता के प्रतीक थे, हमें उनके आदर्शों पर चलकर समाज को शिक्षित और संगठित बनाना होगा। विशिष्ट अतिथि दिलदारनगर नगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जायसवाल ने कहा कि वर्तमान समय में एकता ही सफलता की कुंजी है। समाज के लोग एक-दूसरे का सहयोग करें और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ें। अध्यक्षता दुर्गा जायसवाल तथा संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश जायसवाल ने किया।इस अवसर पर अनीता जायसवाल, सुप्रिया जायसवाल, रमेश जायसवाल, उजाला जायसवाल, रिंकू जायसवाल, विनीत जायसवाल, संजीत जायसवाल, संतोष जायसवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें