फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सुई लगने के बाद विवाहिता की मौत क्लीनिक बंदकर भागा झोलाछाप

विज्ञापन
रेवतीपुर गांव की खबर में मृतका रूचि यादव की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
विज्ञापन
रेवतीपुर। दांत दर्द पर उपचार कराने झोलाछाप के क्लीनिक पहुंची विवाहिता की सुई लगने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, झोलाछाप क्लीनिक को बंदकर भाग गया। रेवतीपुर गांव निवासी उपेंद्र यादव ने बताया कि पत्नी रुचि यादव (21) को दांतों में दर्द था। मां भागमनियां देवी के साथ पत्नी गांव के पश्चिम तरफ एक निजी दंत चिकित्सक के यहां उपचार के लिए ले गई थी।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि झोलाछाप ने उसकी पत्नी को नस में सुई लगाया। कुछ देर बाद पत्नी को घबराहट होने लगी और वह अचेत होकर गिर पड़ी। जानकारी होने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और पत्नी को रेवतीपुर सीएचसी लेकर आए। वहां चिकित्सक ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया। इधर झोलाछाप क्लीनिक बंदकर भाग चुका था। मृतका के पति उपेंद्र यादव ने बताया कि पांच महीने उसकी शादी बलिया जनपद के अंजोरपुर गांव में रूचि यादव से हुई थी। रेवतीपुर सीएचसी अधीक्षक डाॅ. अमर कुमार ने बताया कि दवा के रिएक्शन से महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर नहीं मिली है, मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें