फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पत्नी-बेटी पर हमले की दर्ज कराई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गोराबाजार मोहल्ला निवासी राज कुमार सिंह यादव ने बीते 13 मार्च को जिलाधिकारी अविनाश कुमार को प्रार्थना पत्र देकर अपने, पत्नी और पुत्री पर हुए हमले में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की। जिलाधिकारी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने करीब 26 दिनों बाद शुक्रवार को पीड़ित की भाभी, भतीजा और भतीजी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई। पीड़ित राज कुमार सिंह ने बताया कि, शहर के गोराबाजार स्थित मकान में उसका और उसके छोटे भाई योगेंद्र नाथ यादव का परिवार संयुक्त रूप से रहता है। मकान के मुख्य गेट से आने जाने को लेकर छोटे भाई की पत्नी शकुंतला देवी, भतीजा अभिषेक यादव और भतीजी सृष्टि यादव आठ मार्च की शाम बेटी अर्चना यादव और पत्नी को मारने-पीटने लगे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि, पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें