फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं पर अफसर रहे मौन

Tue, 14 Jul 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत की अंतिम बैठक मंगलवार को पंचायत के सभागार में हुई। इसमें जिले के विकास कार्यों के संबंध में सदस्यों ने चर्चा की। इस अवसर पर राज्यवित्त में विकास कार्यों के लिए पैसा न आने के संबंध में चर्चा के दौरान
विज्ञापन


सदस्यों को बताया गया कि जल्द ही पैसा आने वाला है। बैठक में जिला पंचायत सदस्य ब्रजभूण दुबे ने स्वास्थ केंद्रों पर एंटीरेबिज इंजेक्शनों के उपलब्ध न रहने पर चिंता जताते हुए कहा कि दूर-दराज से आने वाले लोगों को मायूसी

हाथ लग रही है। जिला   पंचायत सदस्य अशोक वर्मा ने बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग के  अभियन्ता से पूछा  कि ताडीघाट बारा मार्ग पर ओवर लोड ट्रकें जा रही हैं,  कई पुल टूट  गये हैं आखिर उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं
विज्ञापन


की जा रही है।  ब्रज भूषण दूबे ने कहा कि कई ट्रक एक प्रभावशाली नेता के हैं जो ओवर लोड होकर जाते हैं। जिला पंचायत सदस्य  ब्रज भूषण दूबे ने  सुहवल गांव में ठंड से विन्दू बनवासी एवं भूख से उनके लडके  धीरेन्द्र  बनवासी

 की मौत पर उसके परिवार के भरण पोषण का मामला उठाया लेकिन अधिकारी खामोश रहे। अशोक वर्मा ने भदौरा क्षेत्र में बिजली के गिरे खंभों का मुद्दा उठाया। अमृता चौबे ने हैंडपंपों के रि-बोर कराने और राधेश्याम यादव ने जर्जर सड़कों

का मुद्दा उठाया। इस अवसर जिला विकास अधिकारी आरके पांडेय, जिला कृषि अधिकारी एके प्रजापति के अलावा जिला पंचायत सदस्यों अनुराग सिंह, रेखा भट्ट, रामदहिन पासवान, सइद अहमद, उमेश कनौजिया, भुझारत राजभर,

कैलाश यादव, बजरंगी यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष पंचरत्न देवी और संचालन अपर मुख्य अधिकारी एसपी दुबे ने किया। बैठक के बाद  अध्यक्ष पंचरतनी  देवी ने सभी सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सभी
विज्ञापन


का  सम्मान किया। उक्त अवसर पर  जिला विकास अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी सहित  दर्जनों विभाग के अधिकारी मौजूद  रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें