फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का ढेर, दस फीसदी का भी नहीं निकला हल

विज्ञापन
विज्ञापन
जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को किया गया। सभी सातों तहसीलों की सूचना के अनुसार कुल 888 शिकायत-प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इसमें मौके पर 53 शिकायत-प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस जमानिया तहसील में जिलाधिकारी एमपी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे की अध्यक्षता में हुआ जिसमें 166 में मौके पर चार का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

जमानिया संवाददाता के अनुसार जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत-प्रार्थना पत्रों पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि तत्काल मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण कराएं। जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को आगामी तीन दिवस में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। कहा कि इसमें लापरवाही पर संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, डीएफओ, उपजिलाधिकारी जमानिया भारत भार्गव, तहसीलदार जमानिया एवं सभी जिलास्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 98 शिकायत-प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें छह का मौके पर निस्तारण किया। सेवराई संवाददाता के अनुसार उपजिलाधिकरी की अध्यक्षता में 87 में आठ का मौके पर निस्तारण किया गया। औड़िहार संवाददाता के अनुसार सैदपुर तहसील में अपर जिलाधिकारी वि./रा. की अध्यक्षता में 144 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें आठ का निस्तारण किया गया। जखनिया तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 120 में पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 87 में 12 का निस्तारण किया गया। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 186 शिकायत-प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इसमें 10 का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें