फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चौपाल में सुनी गईं समस्याएं, समाधान का मिला आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड के महमूदपुर एवं अरखपुर ग्राम पंचायत के मिनी सचिवालय पर शुक्रवार को गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम के तहत चौपाल लगाई गई। खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा की अध्यक्षता में अरखपुर गांव में लगी चौपाल लोगों की समस्याओं को सुना गया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी ने कहा कि चौपाल के माध्यम से लोग अपनी समस्याओं का निस्तारण करा सकते हैं। इसलिए इसमें बढ़-चढ़कर भाग लें। गांवों के विकास को गति देने के लिए प्रत्येक शुक्रवार को दो गांवों में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर एडीओ पंचायत नवीन सिंह, सचिव राजेंद्र यादव, प्रधान हरिलाल चौहान, सतीश कनौजिया, जैनेंद्र सिंह, मो. रियाज सुल्तान, राजेश सिंह यादव, रिंपू यादव, मंजू साहनी आदि मौजूद थीं।
उधर महमूदपुर गांव में एडीओ आईएसबी मयंकधर राय ने ग्राम चौपाल में 50 लोगों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर सचिव अरविंद कुमार, प्रधान विरेंद्र यादव, अमृता सिंह, रंजीत यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

सेवराई तहसील क्षेत्र के भदौरा और अरंगी गांव में जन चौपाल का आयोजन खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। इसमें मौजूद ब्लॉक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उनके त्वरित निस्तारण आदि के बारे में जानकारी दी। खंड विकास अधिकारी ने मौजूद लोगों को सरकार की तरफ से संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं एवं मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा पर लगाए गए हेल्थ एटीएम के बारे में जानकारी देते हुए लोगों से अपने स्वास्थ्य की जांच कराने की अपील की। इस मौके पर ग्राम प्रधान भदौरा प्रदीप राय, ग्राम सचिव संजना सिंह, अखिलेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें