1370 छात्रों का आधार सत्यापन न होने के चलते उनके अभिभावकों के खाते में डीबीटी के जरिए ड्रेस, जूता, मोजा, बैग आदि की धनराशि नहीं भेजी जा सकी है। अब तक 13310 में से 11940 छात्रों का ही आधार सत्यापन हो पाया है। शासन की तरफ से अप्रैल महीने तक आधार सत्यापन का कार्य पूरा करने निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद आधार सत्यापन में लेटलतीफी की गई। ब्लाॅक क्षेत्र में 104 परिषदीय स्कूल हैं। इनमें 13310 छात्र-छात्राएं अध्यनरत हैं। इस संबंध में बीईओ अशोक कुमार गौतम ने बताया कि आधार सत्यापन का कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही बचे बच्चों का आधार सत्यानल पूराकर उनके अभिभावकों के खाते में धनराशि भेज दी जाएगी। संवाद