फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों से भरी निजी बस पलटी, 24 घायल

Fri, 26 Feb 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर से भदौरा जा रही यात्रियों से भरी निजी बस शुक्रवार को दिन में करीब तीन बजे रेवतीपुर क्षेत्र के सुकुल पुरवा के पास पलट गई। इस हादसे में बस पर सवार यात्रियों में 24 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज भदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। इसमें किसी की हालत गंभीर नहीं है।
विज्ञापन


ताड़ीघाट बारा मार्ग पर सुबह 11 बजे बिहरा से धान लेकर बलिया जा रहा ट्रक उतरौली नगसर रोड पर पलट गया था। इसके चलते आवागमन तीन घंटे तक बाधित रहा। किसी तरह हल्के वाहन व सवारी वाहन बगल से निकल रहे थे। इसी दौरान दिन के करीब तीन बजे यात्रियों को लेकर गाजीपुर से भदौरा जा रही निजी बस रेवतीपुर से आगे सुकुल पुरवा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस बस की छत पर भी यात्री सवार थे। संयोग रहा कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने बस का शीशा तोड़ यात्रियों को बाहर निकाला। बस चालक हादसे के बाद भाग निकला।

यात्रियों का कहना था कि चंद पैसे के लालच में निजी बस कंडक्टर ठूंस कर सवारियों को बैठाते हैं। ओवरलोड के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। हादसे में बस पर सवार इमरान अंसारी करहिया, मुन्नीलाल करहिया ,शैलेन्द्र सिंह करहिया, राकेश गुप्ता रेवतीपुर, अंजू तिवारी गदाईपुर, इन्दू उपाध्याय गदाईपुर, मु. अय्यूब गोन्डा,  मु आरिफ गोन्डा जिला, नीलम देवी उतरौली, देवंती देवी देवल, सावित्री पकड़ी, अजय गुप्ता रामपुर बिहार ,सुमित रामपुर बिहार ,रामनाथ सिह नवली, सोनी बसुका , अजय पांडेय रेवतीपुर, कंचन पांडेय रेवतीपुर, शंकर गोड अठहठा, दशरथ अठहठा, जगदीश औड़िहार, मु रसीद भुडकुडा, इमरान गहमर, कुन्दन गहमर, अशोक सेवराई घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने 108 नम्बर की एंबुलेंस बुलाकर घायलों को भदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां सभी का इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें