फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित किशोरी को जिंदा जलाया

Fri, 26 Feb 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिशोध की भावना से एक युवक ने साथियों के साथ मिलकर एक दलित किशोरी को जिंदा जला दिया। दुल्लहपुर क्षेत्र के गोदसइयां गांव में शुक्रवार की दोपहर हुई इस घटना के बाद आरोपी भाग निकले। 80 फीसदी तक झुलसी किशोरी की हालत जिला अस्पताल में नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


कुछ माह पहले आरोपियों में से एक युवक को दलितों ने खेत में एक युवती के साथ संदिग्ध हाल में पकड़ा था और उसकी पिटाई की थी। इसका बदला लेने के लिए युवक ने तीन साथियों के साथ मिलकर इस जघन्य घटना को अंजाम दिया। जानकारी होने पर पुलिस अधिकारियों के साथ ही बसपा के नेता भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

दुल्लहपुर क्षेत्र के कंचनपुर की रहने वाली संजू (14) तिरछी इंटर कॉलेज में सातवीं की छात्रा है। उसके पिता राजकुमार राम और मां लाली देवी का निधन हो चुका है। घर में दादा दुखी राम, दादी और बड़ी बहन रेशम रहती है। उसके दो भाइयों में सोनू (22) इलाहाबाद में किसी कंपनी में नौकरी करता है जबकि दूसरा भाई संदीप इलाहाबाद में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। दोनों इलाहाबाद में ही रहते हैं। पीड़ित किशोर के चाचा संतोष राम ने बताया कि संजू शुक्रवार की दोपहर साढ़े 12 बजे घर से तीन सौ मीटर दूर गोदसइयां गांव स्थित खेत में शौच के लिए गई थी। वहां घात लगाए बैठे चार युवकों ने युवती को पकड़ लिया और उसे घसीटते हुए अरहर के खेत से गन्ने के खेत में ले गए जहां सलवार की डोरी से संजू को बांध दिया और उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर जला दिया। खेत में गिरी पड़ी ढिबरी भी मिली है जिससे आशंका जताई जा रही है कि दरिंदे पूरी तैयारी के साथ गए थे। किशोरी आग का झुलसते हुए भागती और चीखती हुई करीब डेढ़ बजे घर पहुंची। किशोरी ने इशारे में अपने दादा दुखी राम को बताया कि युवकों की संख्या तीन थी। दो चेहरा ढके थे जबकि तीसरे का चेहरा खुला हुआ था। घटना की जानकारी होने पर गांव के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर दुल्लहपुर थाने के एसआई मंटू राम पहुंचे। सीओ भुड़कुड़ा मनमोहन पांडेय भी मौके पर पहुंचे तथा पूछताछ की। तत्काल एंबुलेंस बुलाकर पीड़ित किशोरी को जिला अस्पताल भेजा गया। इमरजेंसी में मौजूद सर्जन डॉ. जेपी पांडेय ने बताया कि किशोरी 80 फीसदी झुलस गई है। उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन


किशोरी को युवकों ने बदले की भावना से जलाया है। आरोपियों में से एक युवक को पहले दलित वर्ग के लोगों ने एक लड़की के साथ संदिग्ध अवस्था में पकड़ा था और उसकी पिटाई की थी। इसी का बदला लेने के लिए युवक ने अपने तीन साथियों के साथ खेत में गई किशोरी पर मिट्टी का तेल गिराकर उसे जला दिया। जांच में चार युवकों के नाम सामने आए हैं जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -रामकिशोर, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें