फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकुमार निष्कासित, संतोष लड़ेंगे सदर से

Sun, 21 Feb 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर के पूर्व विधायक राजकुमार सिंह गौतम को  बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। आमघाट के गांधी पार्क में शनिवार को सभा में जोनल कोआर्डिनेटर एमएलसी डॉ. रामकुमार कुरील ने इसकी घोषणा की और कहा कि संतोष कुमार सिंह यादव को गाजीपुर सदर विधान सभा चुनाव लड़ेंगे। उनको गाजीपुर सदर का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


आजमगढ़ के कोआर्डिनेटर रमाशंकर राजभर ने कहा कि सपा ने जिला पंचायत एवं ब्लाक प्रमुख के चुनावों  जीत के लिए सत्ता का जमकर दुरूपयोग किया। विधान सभा चुनाव में हम इसका जवाब देंगे। कालीचरण राजभर, अतुल राय, संजीव कुमार, राजीव किरन, ओमप्रकाश गुप्ता, ज्ञानसागर, रितेश, अशोक कुमार बिंद, लल्लन राजभर, रामजी कुशवाहा, पप्पू, पूर्णवासी पाल, सुभाष राम, इकबाल अंसारी, किरन सिंह, घूरा सिंह, अनूप सिंह ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता डॉ. कैलाश नाथ यादव और संचालन जिलाध्यक्ष राम प्रकाश गुड्डू ने किया।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें