फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का पुतला दहन किया

Thu, 24 Mar 2016 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
पुतला दहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्पाद शुल्क के विरोध में सर्राफा व्यापारी आस्तीन चढ़ाए हुए हैं। हड़ताल के 15 वें दिन बुधवार को सर्राफा व्यापार मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली का होलिका दहन के दिन पुतला दहन किया। होली का त्योहार न मनाने के संकल्प के साथ दर्जनों की संख्या में स्वर्ण कारीगरों एवं सर्राफा व्यापारियों ने चीतनाथ स्थित धरना स्थल पर एक स्वर में कहा कि उत्पाद शुल्क हटाए वगैर किसी भी सर्राफा व्यापारी की दूकान नहीं खुलेगी न ही धरना प्रदर्शन समाप्त किया जाएगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर सर्राफा व्यापारियों ने कहा अच्छे दिन का सपना दिखाने वाली सरकार स्वर्णकारों पर खराब दिन लादने जा रही है। इस लघु उद्योग को क्यों तबाह करने पर आमादा है। उत्पाद शुल्क समाप्त होने तक सर्राफा व्यापारी चुप बैठने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती है उनका संघर्ष जारी रहेगा। संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि 26 मार्च को आजमगढ़ में पूर्वांचल के सभी जिलों की रैली होने जा रही है। इसमें उत्पाद शुल्क के खिलाफ आगे के आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। धरना सभा में जवाहर लाल वर्मा, समीर सिंह, विवेक सिंह शम्मी, गुलाबचंद्र वर्मा, अनूप वर्मा, कमलेश वर्मा, विजय वर्मा, जयप्रकाश वर्मा, रामहौसला वर्मा, जितेंद्र वर्मा, संजय वर्मा, कन्हैया वर्मा, अभिषेक वर्मा, आशीष वर्मा, विक्रम अग्रहरी मौजूद रहे। संचालन दिनेश वर्मा ने किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें