नंदगंज थाना क्षेत्र के चक अब्दुल सत्तार चौकियां गांव निवासी---मृतक सुदामा बिंद की फाइल फोटो। स्
- फोटो : दीपदान के दौरान धर्मनगरी के राघव घाट का सुंदर आकर्षक नजारा व जगमग मंदाकिनी। संवाद
नंदगंज। थाना क्षेत्र के धरवा गैस गोदाम के पास मंगलवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पुजारी की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक पिकअप वाहन लेकर मौके से भाग गया। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सुदामा बिंद (55 वर्ष) निवासी चक अब्दुल सत्तार, चौकियां मोड़, शहर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाला था। वह मंगलवार को अपनी बाइक से श्रीगंज स्थित ससुराल आया था। देर रात घर लौटते समय धरवा गैस गोदाम के समीप गाजीपुर से वाराणसी जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सुदामा बिंद सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। मृतक के पुत्र हनुमान बिंद की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद मृतक के घर परिजनों व पत्नी विमली देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री छोड़ गया हैं।
दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल
दिलदारनगर। उसीया गांव के मिनी स्टेडियम के पास दिलदारनगर-भदौरा नहर मार्ग पर मंगलवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि उसीया गांव निवासी मोहम्मद सैफ खान (35) बाइक से भदौरा जा रहा था। उसी दौरान हसनपुरा गांव निवासी अवधेश राम (30) भदौरा से दिलदारनगर की ओर आ रहे थे। उसीया मिनी स्टेडियम से पूरब बसवाड़ के पास दोनों बाइक की टक्कर हो गई। लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायल अवधेश राम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा भेजा, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया। वहीं, मोहम्मद सैफ खान को ग्रामीणों की मदद से दिलदारनगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे भी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
जिम का संचालन करता था शैफ -मृतक मोहम्मद शैफ खा की शादी पांच वर्ष पूर्व दिलदारनगर थाना क्षेत्र के रकसहा निवासी तमन्ना खातून से हुई थी। मृतक की एक पुत्री सनाया ढाई वर्ष की है। परिजनों को रो-रो का बुरा हाल है। मृतक दिलदारनगर बाजार में जिम का संचालन करता था।