दुल्लहपुर स्थित एक शो-रूम में मोबाइल की खरीदारी करते लोग-संवाद
गाजीपुर। एक समय अच्छा एंड्रायड मोबाइल सेट 10 से 12 हजार तक में मिल जाता था। लेकिन, दो महीने से मोबाइल बाजार की पूरी तस्वीर बदल गई है। अब अच्छी कैटेगरी का एंड्रायड सेट 25 से 30 हजार से नीचे में नहीं मिल रहा है। इसके कारण ग्राहकों को आर्थिक चपत लग रही है।
मोबाइल विक्रेता अमन जायसवाल व शंभू दयाल ने बताया कि दो महीने पहले तक अच्छे एंड्रायड मोबाइल सेट 10 से 12 हजार रुपये तक में मिल जाते थे। लेकिन, अब मोबाइल की कीमतों में इजाफा हो गया है। जिस कैटेगरी के एंड्रायड मोबाइल सेट पहले 10 से 15 हजार तक में मिल जाते थे, अब वह 25 से 30 हजार तक में बिक रहे हैं। इसके पीछे की वजह यह है कि ऊपर से ही महंगे सेट आ रहे हैं। इसके कारण महंगे दामों पर मोबाइल सेट की बिक्री हो रही है। इसके बावजूद मोबाइल की बिक्री में कोई गिरावट नहीं आई है। इसकी वजह यह है कि एंड्रायड मोबाइल सेट लोगों के जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। इसके बगैर वर्तमान जीवनशैली की कल्पना नहीं की जा सकती है। मोबाइल के दामों में बढ़ोतरी होने के कारण खरीदारी का ट्रेंड बदल गया है। पहले मोबाइल सस्ता होने के कारण लोग कैश अधिक खरीदारी करते थे। लेकिन, अब लोग किस्तों पर खरीदारी कर रहे हैं। लेकिन, मोबाइल की बिक्री जारी है।