फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सीएमओ ने कार्यालय से संविदा कर्मी को हटाया, बैठाई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सीएमओ डॉ. एसके पांडेय ने सोमवार की देर शाम संविदा कर्मी राघवेंद्र शेखर सिंह को तत्काल प्रभाव से हटाने के साथ उनका स्थानांतरण कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच भी बैठा दी है। डीएम के सख्त तेवर व निर्देश पर हुई कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

मई में डॉक्टरों के स्थानांतरण और डॉक्टरों द्वारा उच्च न्यायालय में गुहार लगाने के साथ ही जुलाई में डाक्टरों के पक्ष में फैसला आया। इसके बाद सभी सीएचसी के अधीक्षक पुराने तैनाती स्थल पर पहुंच गए।
इधर, एनएचएम में संविदा चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बाद सीएमओ छुट्टी लेकर उपचार के लिए लखनऊ चले गए थे। वहीं, प्रभार एसीएमओ डॉ. मनोज कुमार के पास था। इधर, डीएम के आदेश पर सीआरओ ने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर घंटों छानबीन और बजट की जानकारी ली थी।
विज्ञापन

वहीं संविदा कर्मी राघवेंद्र प्रताप सिंह भी छुट्टी लेकर चले गए हैं। इसके बाद जिलाधिकारी ने सीडीओ को स्वास्थ्य विभाग का नोडल बना दिया था।
जानकारी होते ही सात जुलाई को एसीएस अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष ने पत्र जारी कर जिलाधिकारी के आदेश को अवक्रमित करते हुए सीएमओ के छुट्टी तक रहने पर डॉ. मनोज कुमार को दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश जारी कर दिया था।
विज्ञापन

इधर, सीएमओ ने आने के बाद जहां पदभार ग्रहण कर लिया।
वहीं, तत्काल प्रभाव से संविदा कर्मी को हटाकर अन्यत्र स्थानांतरण कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें