सिटी रेलवे स्टेशन पर हो रही तैयारियों का निरीक्षण करते डीआरएम एसके झा।
वाराणसी मंडल के रेल प्रबंधक एसके झा ने शनिवार की शाम स्थानीय सिटी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रविवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के स्थल पर की जा रही तैयारियों को देखा। संबंधित से पूछताछ कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए।
रविवार को सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा जिले के लोगों को कई सौगात प्रदान करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर रेलवे की तरफ से पिछले कई दिनों से तैयारी की जा रही है। तैयारियों का जायजा लेने कई आला अधिकारी यहां आ चुके हैं।
इस क्रम में शनिवार की शाम मंडल रेल प्रबंधक एसके झा कई अधिकारियों संग यहां पहुंचे। यहां आने के बाद उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया में बनाए गए पंडाल और मंच आदि को देखा। मातहतों को आवश्यक निर्देश दिया।