फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में पहली अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक चलने वाला विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान कई विभागों के सहयोग से चलाया जाएगा। इसके तहत दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं कार्रवाई पर जोर दिया जाएगा। इसको लेकर शनिवार की शाम जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक राइफल क्लब में हुई। सफलता के लिए सभी विभागों के सहयोग से कार्ययोजना बनाई गई, जिसे शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया।
विज्ञापन

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के नोडल अधिकारी और एसीएमओ डा. डीपी सिन्हा ने बताया कि इस अभियान के लिए शासन की ओर से नगर विकास, ग्राम विकास, पंचायती राज, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, आईसीडीएस, कृषि, पशुपालन, चिकित्सा शिक्षा, सूचना एवं जनसंपर्क, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग एवं सिंचाई विभाग को नामित किया गया है जो कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। इस अभियान में आशा कार्यकर्ता गृह भ्रमण के दौरान बुखार के रोगियों के साथ ही खांसी, सांस लेने में परेशानी के लक्षण आदि के बारे में भी जानकारी लेंगी। इसके साथ ही फरवरी से अगस्त के मध्य नियमित टीकाकरण के सत्र कोविड-19 की वजह से आयोजित नहीं हो पाए थे, जिस वजह से बहुत सारे शिशु टीकाकरण से वंचित रह गए थे। ऐसे में इन शिशुओं का टीकाकरण सुनिश्चित कराना है। साथ ही अक्तूबर माह में चलने वाले दस्तक अभियान के तहत जनवरी से सितंबर के मध्य जन्मे बच्चों का नियमित टीकाकरण का विवरण ब्लॉक मुख्यालय को उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें