फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बधाई पर नाचने पहुंचे पवईया और हिजड़े भिड़े

विज्ञापन
दुल्लहपुर गांव में अंगद चौहान के यहां पुत्र पैदा होते ही पहुंचे पवईया व हिजड़ों में इलाके को लेकर - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव के एक घर में पुत्र के जन्म की सूचना पर नाचने पहुंचे पवईया और हिजड़े आपस में भिड़ गए। अपने अधिकार और क्षेत्र को लेकर दोनों तरफ से चार घंटों तक हंगामा चलता रहा। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया और सभी को थाने लेकर आई। कुछ देर बाद सभी को समझा-बुझाकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

गांव निवासी अंगद चौहान के घर पुत्र के जन्म की सूचना पर नाचने वाले संगठन पवईया की टीम ने बधाई स्थल पर नाचना शुरू ही किया था कि दर्जनों की संख्या में हिजड़ों का झुंड मौके पर पहुंच गया। दोनों के सदस्य अपने अधिकार और क्षेत्र को लेकर कहासुनी करने लगे। करीब चार घंटों तक जमकर हंगामा चला। वहां देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची यूपी-112 की पुलिस टीम मामले को शांत करने में जुटी रही, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। इधर सूचना मिलते ही उप निरीक्षक रामउग्रह पांडेय भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद भी मामला नहीं शांत हुआ तो दोनों पक्षों को थाने ले आए। इसकी जानकारी मिलते ही थाने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि पुत्र के जन्म पर अब तक बधाइयों में नाचने के लिए पवईया ही आते थे, लेकिन हिजड़े की टीम पहुंच गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराने के साथ छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें