फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मुख्तार अंसारी की करीबी पूर्व चेयरमैन से वेतन रिकवरी की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मुख्तार अंसारी की करीबी और बहादुरगंज नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष निकहत परवीन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मदरसा शिक्षक के तौर पर फर्जी अंक पत्र के सहारे नौकरी करने के मामले में अब उनसे वेतन की रिकवरी की तैयारी है। हालांकि मामला कोर्ट में विचाराधीन है, जिसके चलते अधिकारी विधिक राय लेने में लगे हैं।
विज्ञापन

2005 में मदरसा शिक्षक के तौर पर नियुक्ति पाने के लिए निकहत परवीन ने फर्जी अंक पत्र का सहारा लिया था। मामला प्रकाश में आने पर अल्पसंख्यक विभाग ने मुकदमा दर्ज कराया था। साथ ही वो कुछ माह पहले इसी मामले में जेल गई थी। फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। इस दौरान शिकायतकर्ताओं ने मामले में दोषी निकहत परवीन से रिकवरी न किए जाने की शिकायत की है। शासन ने कार्रवाई के लिए निदेशालय पत्र भेजा गया, जहां से पत्र जनपद में आ गया है। इस संबंध में जिला अल्पसंख्यक अधिकारी सचिदानंद तिवारी का कहना कि निदेशालय से एक पत्र आया है। फिलहाल, मामला कोर्ट में विचाराधीन है। जब तक इस मामले में न्यायालय से कोई निर्देश नहीं दिया जाएगा, तब तक वह इस मामले में कोई कार्रवाई नही कर पाएंगे। इस मामले में कानूनी सलाह लेने के बाद ही वह कोई निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें