फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सोते समय सांप ने डसा, पेट दर्द समझकर कराया इलाज; 12 साल की बच्ची ने अस्पताल में तोड़ा दम

Sat, 03 Oct 2026 12:51 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

ागाजीपुर जिले में पूजा वाले घर में चौकी पर सो रही 12 वर्षीय बच्ची की सर्पदंश से मौत हो गई। सोते समय सांप ने डसा, लेकिन पेट दर्द समझकर घरवालों ने इलाज कराया। इसी दौरान अस्पताल में बच्ची ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
मृत बच्ची की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के धमराव गांव निवासी धर्मेंद्र यादव की 12 वर्षीय पुत्री अंशिका यादव की सर्पदंश से मौत हो गई। अंशिका कक्षा सात की छात्रा थी और तीन बहनों में सबसे छोटी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला 
पिता धर्मेंद्र यादव के अनुसार, अंशिका शुक्रवार को पूजा वाले घर में चौकी पर सोई थी। इसी दौरान उसके पैर में सांप ने काट लिया, लेकिन उस समय उसे इसकी जानकारी नहीं हो सकी। देर रात करीब एक बजे उसके पेट में दर्द हुआ। परिजन सामान्य पेट दर्द समझकर उसे तिरछी चट्टी स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां इंजेक्शन और दवा देने के बाद दर्द कुछ देर के लिए बंद हो गया। इसके बाद परिजन उसे घर लेकर चले गए।

करीब एक घंटे बाद अंशिका की हालत फिर बिगड़ने लगी। आनन-फानन शनिवार को परिजन उसे सुबह करीब पांच बजे फातिमा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, चिकित्सकों ने मौत का कारण सर्पदंश बताया।
विज्ञापन


घटना के संबंध में पिता धर्मेंद्र यादव ने दुल्लहपुर थाने में लिखित सूचना देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अंशिका के पिता किसान हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति भी सामान्य बताई गई है। बेटी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें