फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पहलवान और भोजपुरी फिल्म अभिनेता आनंद का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर। प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पहलवान एवं भोजपुरी फिल्म अभिनेता रेवतीपुर गांव के बहोरिक राय पट्टी निवासी आनंद राय (66) का बुधवार को दिल्ली स्थित चचेरी बहन के पैतृक आवास पर लंबी बीमारी के चलते इलाज के दौरान निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली स्थित यमुना तट पर किया गया। इस दौरान परिवार, शुभचिंतकों, खेल प्रेमियों एवं समाजसेवियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

आनंद को बचपन से ही खेल विशेषकर कुश्ती के प्रति झुकाव रहा। शिक्षा ग्रहण करने के बाद उन्होंने कुश्ती प्रशिक्षण एकेडमी में प्रवेश लिया। गांव से लेकर जिला, प्रदेश एवं देश-विदेश में अपनी कुश्ती कला का लोहा मनवा चुके आनंद की भारत केसरी रहे सतपाल पहलवान के साथ 45 मिनट की कुश्ती बराबरी पर छूटी थी। यही नहीं भोजपुरी में बतौर कलाकार ‘रंग दी चुनरिया रंग में तोहार’ में वह अभिनय भी कर चुके हैं जो वर्ष 1984 में रिलीज हुई थी। उनके पिता भी कुश्ती के नामी-गिरामी पहलवान रहने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय कुश्ती में निर्णायक रह चुके हैं। आनंद की शादी कर्नाटक के तत्कालीन मुख्यमंत्री रह चुके गुंडू राव की सुपुत्री ईला राव के साथ हुई थी। उनके निधन की खबर उनके पैतृक गांव पहुंचते ही लोगों एवं खेल प्रेमियों में शोक की लहर दौड गई। उनके सम्मान में लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें