फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच ब्लाकों के 56 शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों की जांच हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों के प्रमाण पत्रों की जांच दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रही। कस्तूरबा विद्यालयों में कार्यरत कुल 163 शिक्षक एवं कर्मचारियों में से दूसरे दिन तक कुल दस ब्लाकों के 119 लोगों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच की जा चुकी है। दूसरे दिन कुल पांच ब्लाकों के 56 शिक्षकों एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों की जांच हुई।
विज्ञापन

गठित तीन सदस्यीय जांच टीम बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक हरिश्चंद्र यादव के नेतृत्व में जांच का कार्य किया जा रहा है। देवकली के खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार यादव और कासिमाबाद के खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने जिला समन्वयक बालिका शिक्षा के सहयोग से दूसरे दिन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के परिसर में सादात के 10, देवकली के नौ, मनिहारी के 13, रेवतीपुर एवंकासिमाबाद के 12-12 शिक्षकों एवं कर्मचारियों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच की। जांच के दौरान शिक्षकों के सभी शैक्षिक प्रमाण पत्रों के अलावा पैन कार्ड, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र की भी जांच की गई। समिति ने सभी प्रमाण पत्रों की जांच गहनता से की। इन प्रमाण पत्रों का सत्यापन बोर्ड से भी कराया जाएगा। जांच की प्रक्रिया का निरीक्षण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने किया। बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक हरिश्चंद्र यादव ने बताया कि तीसरे दिन गुरुवार को शेष तीन ब्लाक सदर, सैदपुर और जखनिया की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें