फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में प्रधान के भाई की हत्या

Fri, 09 Oct 2015 11:50 PM IST
संवाददाता/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सादात थानाक्षेत्र के सेमरौल के प्रधान सभाजीत कुशवाहा के बड़े भाई शिवाजी कुशवाहा (50) की गुरुवार की रात गांव के बाहर  पंपिंगसेट पर गला रेत कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। प्रधान ने तीन लोगों के
विज्ञापन


खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने आशंका जताई है कि प्रधानी के चुनाव में उनको प्रभावित करने के लिए वारदात अंजाम दी गई।  

सेमरौल के प्रधान सभाजीत कुशवाहा के बड़े भाई शिवाजी कुशवाहा (50) रात में पंपिंगसेट पर सोते थे। गुरुवार की रात शिवाजी का बड़ा पुत्र आशीष कुशवाहा खाना लेकर पंपिंगसेट पर गया तो देखा कि उसके पिता के साथ तीन लोग

शराब पी रहे हैं। आशीष खाना रखकर घर चला गया। शुक्रवार की सुबह गांव के लोगों ने देखा कि शिवाजी चौकी पर औंधे मुंह पड़े थे और नीचे खून फैला था। शिवाजी की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई थी।  जानकारी
विज्ञापन


पुलिस को दी गई। इस पर एसपी सिटी लल्लन राय, सीओ महेश गौतम, एसओ अतुल राय और एसडीएम भानुप्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने ग्राम प्रधान से पूछताछ की। ग्राम प्रधान ने आशंका जताई कि प्रधानी

के चुनाव में परेशान करने के लिए उनके भाई की हत्या की गई है। प्रधान ने रात में शराब पी रहे तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोट...
शिवाजी कुशवाहा की हत्या चुनावी रंजिश को लेकर नहीं हुई है। रात में शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर एक-दूसरे से कहासुनी हुई होगी और नशे में इस घटना को अंजाम दिया गया होगा। जांच की जा रही है। जल्द ही हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-लल्लन राय, एसपी सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें