फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार

Fri, 09 Oct 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा की निर्मलता तथा रासायनिक रंगों से होने वाली हानियों से बचने के लिए मूर्तिकारों ने रासायनिक रंगों से तौबा कर ली है। दुर्गा पूजा के लिए मूर्ति बनाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है, लेकिन मूर्तिकार इसमें प्राकृतिक रंगों
विज्ञापन


का ही इस्तेमाल कर रहे हैं। मूर्तियों की कीमत 5 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक है। मूर्तियों की पूजा समितियों की तरफ से पहले ही बुकिंग करा ली गई है।

शहर के रौजा गौशाला परिसर में कोलकाता के कारीगर महेंद्र पाल और सकलेनाबाद में त्रिभुवननाथ प्रजापति की ओर से मां दुर्गा की प्रतिमा बनाने का काम करीब तीन महीने से किया जा रहा है। इस कार्य में छह से आठ कारीगरों

को लगाया गया है, जो दिन-रात एक कर मूर्तियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। रौजा स्थित गौशाला में छोटी-बड़ी कुल 65 प्रतिमाओं का निर्माण किया जा रहा है। यहां बनने वाली प्रतिमाओं की कीमत 5 हजार से शुरू होकर 10
विज्ञापन


हजार तक है। पिछले वर्ष की अपेक्षा प्रतिमा की कीमत में कुछ वृद्धि की गई है। शहर में जिन स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा बनाने काम काम किया जा रहा है, वहां प्राय: सभी मूर्तियों की पहले ही बुकिंग हो चुकी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें