गाजीपुर। नगर के सिंचाई विभाग चौराहा, कचहरी आदि मोहल्लों में मंगलवार की पूरी रात आंख-मिचौली चलती रही। इससे लोगों की नींद में खलल पड़ा। बार-बार बिजली आ रही थी और जा रही थी।
रात 10 बजे के बाद से ही बिजली आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया था। रात भर में कई बार बिजली आई और गई। जब-जब बिजली जाती लोग परेशान हो जाते। उपकेंद्र पर फोन मिलाने पर पता चलता कि तकनीकी फॉल्ट को दूर किया जा रहा है।
लोगों का कहना था कि गर्मी आने से पूर्व बिजली निगम की ओर से पूरी तैयारी नहीं की जाती है, जिसका खामियाजा गर्मी में उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है। हर बार तैयारियों का दावा खोखला साबित होता है। प्रकाश नगर बिजली उपकेंद्र के जेई प्रमोद यादव ने बताया कि सिंचाई विभाग चौराहे के पास कई तार आपस में उलझे थे। स्पार्किंग हो रही थी, जिसे दुरुस्त किया गया।