फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास भवन की बिजली पांच दिन से गुल

Tue, 17 Jul 2018 11:41 PM IST
गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भूमिगत केबिल जलने से विकास भवन की बत्ती पांच दिनों से गुल है। इस वजह से जहां अधिकारी और कर्मचारी गर्मी में उलझन के बीच पसीना पोंछते हुए काम करते रहे, वहीं कंप्यूटर के बंद होने से अधिकांश कार्य ठप रहे।
विज्ञापन


इससे यहां विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। पांचवें दिन मंगलवार को भी पूरे दिन विद्युत विभाग के कर्मचारी बिजली की आपूर्ति दुरुस्त करने में जुटे रहे, लेकिन देर शाम तक आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी थी। जबकि अधिकारियों का कहना है कि देर रात केबिल बदल कर आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।

जिले के विकास के लिए जिम्मेदार विकास भवन की बिजली पांच दिनों से गायब है और जिम्मेदार हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं तो हालत समझी जा सकती है। बीते शुक्रवार को विकास भवन में बिजली आपूर्ति के लिए लगा भूमिगत केबिल जल गई थी। इससे आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


पहले दिन अधिकारियों और कर्मचारियों ने सोचा कि शायद कहीं छोटा फाल्ट होगा और अब तब बिजली का दर्शन हो जाएगा, लेकिन 24 घंटे बाद भी विकास भवन की बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। एक-एक दिन करके पांच दिन गुजर गए। कार्यालयों में पहुंचे कर्मचारी गर्मी से तर-बतर हो किसी तरह दिन काट रहे हैं।

विकास भवन की बिजली व्यवस्था देखने वालों ने बताया कि भूमिगत केबिल जल गई है। इससे आपूर्ति ठप है। ऐसी स्थिति में शनिवार को पूरे दिन अधिकारियों और कर्मचारी पसीना बहाते रहे और किसी तरह काम-काज निपटाया, जबकि बिजली के अभाव में कंप्यूटर बंद होने से आनलाइन कामकाज ठप रहा।

रविवार की छुट्टी के बाद जब सोमवार को कर्मचारी पहुंचे तो बिजली न देख निराश हो गए और अधिकारियों को इस बात के लिए कोसने लगे कि केबिल बदलवा कर आपूर्ति शुरू नहीं कराई जा रही है। पांचवें दिन मंगलवार को विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने केबिल बदलने का कार्य शुरू किया। खंभा लगा कर बाहर से केबिल खींचा जा रहा था। उम्मीद है कि बुधवार को आपूर्ति शुरू हो जाएगी। जबकि अधिकारियों का दावा है कि देर रात बिजली आपूर्ति चालू हो जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें