फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में शिकायत निराधार निकली

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई(गाजीपुर)। ग्रामीणों की शिकायत के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम की ओर से मनरेगा कार्य की जांच की गई। परियोजना निदेशक विजयप्रकाश, कार्यक्रम अधिकारी भदौरा हरिनारायण, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी भदौरा मनीष सिंह की ओर से मंगलवार को ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत गोड़सरा में मनरेगा के तहत कराए जा रहे खेत समतलीकरण के कार्य का जायजा लिया गया। इसमें शिकायतकर्ता की ओर से की गई शिकायत निराधार निकली। मौके पर सभी कार्य मनरेगा के कार्य विवरण एवं नियमानुसार मजदूरों द्वारा कराए जा रहे थे।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक एवं कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा मनरेगा के तहत हो रहे कार्य में बाधा पहुंचाते हुए निराधार शिकायत की गई है। मौके पर कार्य की जांच में चालीस मनरेगा मजदूरों के तहत खेत समतलीकरण का कार्य कराया जा रहा था जो नियम एवं विवरण अनुसार सही पाए गए। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी भदौरा मनीष सिंह ने बताया कि ग्राम सभा गोड़सरा में हो रहे कार्यों के प्रति कुछ लोग राजनीतिक द्वेष वश निराधार शिकायतों द्वारा विकास कार्यों में रोड़ा उत्पन्न कर रहे हैं। ग्राम प्रधान की ओर से मनरेगा के तहत कराए जा रहे सभी कार्य नियमानुसार एवं चालीस मनरेगा मजदूरों की तरफ से कराए जा रहेे हैं। शिकायतकर्ता की शिकायत निराधार एवं तथ्यहीन है जो केवल राजनीतिक द्वेषवश विकास कार्य में बाधा डालने के लिए की गई है। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भोलू खां, खेत स्वामी इसरारूल हक खां, इबरार खां, तनवीर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें