फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबी से तंग था, मौत को लगाया गले

Sat, 16 May 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के हरदासपुर खुर्द निवासी एक युवक ने घर से कुछ दूरी पर स्थित बबूल के पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदे पर लटककर जान दे दी। खुदकुशी का कारण आर्थिक तंगी और बीमारी से परेशान रहना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

हरदासपुर खुर्द निवासी मग्गन राजभर (32) मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार बड़ा और आमदनी कम होने से उसे आजीविका चलाने में दिक्कतें आती थी। शुक्रवार की रात मग्गन ने परिवार के साथ खाना खाया इसके बाद सोने के लिए चला गया। देर रात वह घर से गायब हो गया। उसकी पत्नी और बच्चों ने इधर-उधर उसकी तलाश की। कुछ पता न चलने पर उन्होंने यह सोचा कि शायद वह कहीं गया होगा सुबह घर लौट आएगा। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने बबूल के पेड़ में रस्सी के सहारे मग्गन का शव लटकता देखा। यह जगह मग्गन के घर से महज पांच सौ मीटर दूर थी। पेड़ से लटके मग्गन का शव देखते ही पत्नी सहित बच्चे चीख-पुकार करने लगे। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद उसे कब्जे में ले लिया। परिवार वालों की मानें तो खर्च अधिक और कमाई कम होने की वजह से आजीविका चलाने में परेशानी होती थी। इसको लेकर मग्गन हमेशा परेशान रहता था। इसके अलावा वह गंभीर बीमारी से ग्रस्त था। गरीबी की वजह से ठीक से अपना उपचार भी नहीं करा पा रहा था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें