फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महमूदपुर में 50 बिस्वा आलू, मटर व धनिया की खेती को किया नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव में मनबढ़ों ने खरपतवार नाशक दवा का छिड़काव कर पचास बिस्वा खेत में धनिया, आलू, मटर और बरसीम की खेती को नष्ट कर दिया। इसकी शिकायत किसान दंपती ने पुलिस से की है। मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

इलाके के महमूदपुर निवासी राजमन सिंह कुशवाहा और उनकी पत्नी खेती करके अपना जीवन-यापन करते हैँ। किसान दंपती ने दस बिस्वा खेत में धनिया तथा दो बीघा में आलू, मटर और बरसीम आदि बोया था। फसल अच्छी थी। दंपती का आरोप है कि गांव के कुछ मनबढ़ किस्म के लोगों ने परेशान करने के लिए उसके खेत में रात में खरपतवार नाशक दवा रात में छिड़क दिया है। इससे हमारी फसल बर्बाद हो गई है। लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। राजमन सिह कुशवाहा का कहना है कि उसने कर्ज पर पैसा लेकर कोरोना काल में खेती की थी। लेकिन अब हमारा सबकुछ बर्बाद हो चुका है। अब भूखे मरने की नौबत आ गई है। हाड़तोड़ मेहनत से उगाई गई फसल को देख आंखों में आंसू आ जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है, लेकिन पीड़ित को हर स्तर से न्याय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें