फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याकांड में संभावित ठिकानों पर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। लहुरापुर के प्रधानपति हत्याकांड में शामिल हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी का दावा कर रही है। वारदात के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस टीम मामले का पर्दाफाश नहीं कर सकी है। शक के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को उठाया। पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया। इधर परिजनों की सिसकियों से तीसरे दिन भी गांव के लोग गमजदा दिखाई पड़े।
विज्ञापन

पुलिस अब तक प्रधानपति संतोष राम की हत्या किन कारणों से हुई, तीन दिन बाद भी उसकी गुत्थी नहीं सुलझा सकी है। सिर्फ सीसीटीवी फुटेज खंगालने और जल्द से जल्द पर्दाफाश करने का दावा कर रही है। यही नहीं सर्किल के बड़े अधिकारी सिर्फ टीम के लगने और खुलासा करने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ ले रहे हैं। मालूम हो कि बीते 12 नवंबर को बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने पनसेरवा चट्टी से बाइक द्वारा घर पहुंचने पर प्रधानपति संतोष राम की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा फैल गया। परिजनों के करुण-क्रंदन से गांव के लोग गम में डूब गए थे। इस संबंध में कासिमाबाद के सीओ महिपाल पाठक ने बताया कि टीम लगी हुई है। जल्द हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें