केंद्र सरकार गरीबों के उत्थान के प्रति संकल्पित है। गरीब महिलाओं-पुरुषों के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी के तहत सुरक्षा बीमा योजना भी शुरू की गई है। ये बातें रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा
ने जखनियां स्थित सनशाइन स्कूल में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में सुरक्षा बीमा योजना का शुभारंभ करने के बाद कहीं। उन्होंने कहा कि लोकहित के अभियान से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ समाज के सक्षम लोग भी जुड़ेें।
गांव, किसान और गरीब को ध्यान में रखकर बनाई गई इस योजना से लोग लाभान्वित हो सकें, इसके लिए समाज के सक्षम लोग अपने आस पास के हकदारों का बीमा कराने का संकल्प लें। 30 सितंबर तक अभियान चलाकर गाजीपुर
लोकसभा क्षेत्र में कुल 51 हजार लोगों का बीमा कराया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र की 1100 गरीब महिलाओं का एकमुश्त 10 वर्ष का प्रीमियम जमा कराकर उनका बीमा कराया गया। कार्यक्रम में यूबीआई के जिला प्रबंधक मिथिलेश
कुमार ने कहा कि गरीब, किसान व असहायों के सहयोग को बैंक सदैव तैयार रहता है। इस मौके पर भाजपा नेता विपिन कुमार सिंह, प्रभुनाथ चौहान, राजेश भारद्वाज, जिला महामंत्री सुनील सिंह, सिद्धार्थ राय, अवधेश यति, अशोक
पांडेय, ओमकार सिंह, गजराज सिंह, दयाशंकर सिंह, अजय राय, राजेश सोनकर, ओमप्रकाश, राम रामहित, शिवानंद सिंह शामिल रहे।