फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा धरना

Sat, 29 Aug 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ का धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी, धरना चलता रहेगा।
विज्ञापन


कहा कि राजकीय आवासों में अवैध रूप से बाहरी लोग रह रहे हैं। कुछ संगठनों का आवासों पर कब्जा है जिसे हटाकर जरूरतमंद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को आवास दिया जाए। जिलामंत्री कपिल मुनि ने कहा कि यदि हमारी जायज मांगों का

समाधान जल्द से जल्द नहीं किया गया तो संघ उग्र आंदोलन करने को विवश होगा। इस मौके पर अजय सिंह, परवेज अहमद, इरशाद अहमद, लालजी सिंह यादव, उमेश सिंह यादव, ओमप्रकाश, कालिका कुशवाहा, प्रभाकर कुशवाहा,
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश, संतोष, चौथी यादव, सीताराम आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता बब्बन प्रसाद तथा संचालन मन्नू रावत ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें