फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1100 गरीब महिलाओं का कराया गया बीमा

Sat, 29 Aug 2015 12:07 AM IST
संवाददाता/ अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार गरीबों के उत्थान के प्रति संकल्पित है। गरीब महिलाओं-पुरुषों के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी के तहत सुरक्षा बीमा योजना भी शुरू की गई है। ये बातें रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा
विज्ञापन


ने जखनियां स्थित सनशाइन स्कूल में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में सुरक्षा बीमा योजना का शुभारंभ करने के बाद कहीं। उन्होंने कहा कि लोकहित के अभियान से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ समाज के सक्षम लोग भी जुड़ेें।

गांव, किसान और गरीब को ध्यान में रखकर बनाई गई इस योजना से लोग लाभान्वित हो सकें, इसके लिए समाज के सक्षम लोग अपने आस पास के हकदारों का बीमा कराने का संकल्प लें। 30 सितंबर तक अभियान चलाकर गाजीपुर
विज्ञापन


लोकसभा क्षेत्र  में कुल 51 हजार लोगों का बीमा कराया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र की 1100 गरीब महिलाओं का एकमुश्त 10 वर्ष का प्रीमियम जमा कराकर उनका बीमा कराया गया। कार्यक्रम में यूबीआई के जिला प्रबंधक मिथिलेश

कुमार ने कहा कि गरीब, किसान व असहायों के सहयोग को बैंक सदैव तैयार रहता है। इस मौके पर भाजपा नेता विपिन कुमार सिंह, प्रभुनाथ चौहान, राजेश भारद्वाज, जिला महामंत्री सुनील सिंह, सिद्धार्थ राय, अवधेश यति, अशोक
विज्ञापन


पांडेय, ओमकार सिंह, गजराज सिंह, दयाशंकर सिंह, अजय राय, राजेश सोनकर, ओमप्रकाश, राम  रामहित, शिवानंद सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें