फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों को सता रही ठंड, अलाव की व्यवस्था नहीं

Wed, 09 Dec 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी जिला कोहरे के आगोश में रहा। सर्द हवाएं बदन को बेध रही हैं लेकिन प्रशासन को अलाव जलाने की फुरसत नहीं है। सब चुनाव कराने में लगे हुए हैं। नगर पालिका की ओर से कहीं लकड़ी नहीं गिरवाई जा रही है और न ही जिला प्रशासन ने अब तक कंबल वितरित कराया।
विज्ञापन


सर्दी के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। सर्द हवाओं के बीच गलन सबसे ज्यादा मार रोज कमाने खाने वाले श्रमिकों, ठेला, खोमचा वालों और यात्रियों को झेलनी पड़ रही है। रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन साधन की प्रतीक्षा में

लोगों को घंटों बैठना पड़ता है। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत चुनाव में अधिकारियों की व्यस्तता के चलते अभी तक सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने का यत्न ही नहीं शुरू हो पाया है।
विज्ञापन

 
गहमर संवाददाता के मुताबिक कोहरे और ठंड के चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई है। घर से बाहर निकलने पर लोगों को कंपकंपी  छूट जा रही है। इसके बावजूद कामाख्या धाम, बाजार में अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है।

भदौरा संवाददाता ने बताया कि तीन दिनों से हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच अलाव की व्यवस्था नहीं होने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोनू  सिंह, राकेश यादव, सुनिल, वकील खरवार, प्रभु गुप्ता, रेमो

अंकू, गोलू ने बस स्टैंड, स्टेशन रोड, मुख्य सब्जी बाजार, शिव मंदिर आदि सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने की मांग की है। जंगीपुर मंडी समिति में किसान सब्जी, अनाज आदि लेकर आते हैं। कृषि उत्पाद बेचने के लिए उन्हें घंटों

मंडी में गुजारना पड़ता है। मंडी परिसर और आसपास कहीं अलाव की व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण परेशान होना पड़ रहा है।  नंदगंज संवाददाता के मुताबिक ठंड में अभी तक स्थानीय बाजार, चोचकपुर मोड़ और शादियाबाद तिराहे
विज्ञापन

पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें