फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बैंक प्रबंधक, चालक की मौत

Wed, 09 Dec 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के रावल मोड़ के पास मंगलवार को दिन के ढाई बजे के करीब तेज रफ्तार कारों की आमने-सामने की टक्कर में बैंक प्रबंधक सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि प्रबंधक की पत्नी, पुत्र और बहन समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उनको उपचार के लिए वालग्रीन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के रेतुआ गांव निवासी धर्मेन्द्र यादव (38 वर्ष) बैंक आफ इंडिया सुल्तानपुर में मैनेजर थे। वे अपनी बहन की शादी में परिवार के साथ गांव आए थे। वैवाहिक समारोह की समाप्ति के बाद परिवार के

साथ अल्टो कार से सुल्तानपुर लौट रहे थे। मंगलवार को दिन में ढाई बजे के करीब सैदपुर के रावल मोड़ के पास वाराणसी की तरफ से आ रही ईटीआस कार से उनकी कार टकरा गई। तेज आवाज के साथ हुई इस जबरदस्त भिड़ंत
विज्ञापन


में अल्टो कार सवार धर्मेंद्र यादव (38) और उनकी कार का चालक संतोष यादव (32) की मौके पर ही मौत हो गई। संतोष  वाराणसी के मैदागिन इलाके का रहने वाला था। बैंक प्रबंधक पत्नी अनामिका, पुत्र ओजस तथा बहन नीलम

गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। वाराणसी से आ रही इटीआस कार में सवार जैतपुरा निवासी वेदप्रकाश सिंह (70 वर्ष), लंका के जयप्रकाश सिंह, लोहता के रहने वाले मो. युनूस तथा वाराणसी के ही रायसाहब सिंह गंभीर रूप से घायल हो

गए। इटीआस कार में सवार सभी लोग बलिया में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। दुर्घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंच और कार से घायलों को बाहर निकाला और घटना की

जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसएसआई उमेश विश्वकर्मा पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए सैदपुर नगर के वालग्रीन अस्पताल में भेजवाया। इस घटना के चलते मार्ग पर करीब आधा
विज्ञापन


घंटा तक आवागमन अवरुद्ध रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें