फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाला प्रक्षेपण में पूजा ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय का 44वां वार्षिक कीड़ा समारोह स्पर्धा-2022 का उद्घाटन वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई परिसर में हुआ। दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह में पहले दिन कुल आठ खेल हुए। भाला प्रक्षेपण में पूजा यादव ने बाजी मारी। प्रिया जायसवाल ने दूसरा एवं दिव्या श्रीवास्तव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

चार सौ मीटर दौड़ में साधना प्रथम, आरती यादव द्वितीय, ओमकला तृतीय, लंबी कूद में प्रीति यादव पहले, नेहा यादव दूसरे, ओमकला तीसरे तथा 200 मीटर दौड़ में प्रियंका गुप्ता प्रथम, प्रीति गुप्ता द्वितीय एवं प्रीति यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्र प्रक्षेपण में पूजा यादव पहले, निशा दूसरे, ज्योति गुप्ता तीसरे तथा 1500 मीटर दौड़ में सीमा यादव प्रथम, रिंकू यादव द्वितीय एवं निशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेवापुरी वाराणसी की प्राचार्य डॉ. सुधा पांडेय ने कहा कि खेल में समय और सही रणनीति का बहुत महत्व होता है। जो विद्यार्थी समय के महत्व को समझते हुए सही दिशा में प्रयास करता है सफलता उसके कदम चूमती है।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सविता भारद्वाज ने कहा कि खेल में अनुशासन का बहुत महत्व होता है। अगर हम उसे अपने जीवन में भी आत्मसात करें तो हमारे जीवन की चुनौतियां एवं समस्याएं कम हो जाती हैं। कार्यक्रम की शुरुआत झंडारोहण एवं मशाल दौड़ से हुई। विगत वर्ष की चैंपियन श्वेता कुशवाहा एवं पूजा यादव ने मशाल दौड़ को सफल बनाया। संचालन डा. शंभूशरण प्रसाद तथा धन्यवाद ज्ञापन डा. संगीता ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें