फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्वती पीजी कालेज ने जीता खिताब

Wed, 04 Nov 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को किया गया। इसका उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डा. केके तिवारी ने किया। आज खेले गए फाइनल में पार्वती महिला पीजी कालेज ने एकतरफा मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन



प्रतियोगिता में गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ और जौनपुर जिले की आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन मैच में पीजी कालेज गाजीपुर ने स्वामी सहजानंद पीजी कालेज गाजीपुर को 78-8, रामसुमेर सूर्यवंशी महिला कालेज ने रामराजी महिला पीजी कालेज सठियांव आजमगढ़ को 17-14 से पराजित किया। राजकीय महिला पीजी कालेज गाजीपुर ने राजकीय महाविद्यालय बगली पिजड़ा को 65-9, पार्वती महिला पीजी कालेज मऊ ने टीडी कालेज जौनपुर को 24-13 से हराया। पहले सेमीफाइनल में पीजी कालेज गाजीपुर ने रामसुमेर महिला कालेज को 19-11 से एवं दूसरे सेमीफाइनल में पार्वती महिला पीजी कालेज ने राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय को 29-0 से हराया।


प्रतियोगिता के फाइनल में पार्वती महिला पीजी कालेज ने पीजी कालेज गाजीपुर को 29-1 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।  रामसुमेर सूर्यवंशी कालेज को तीसरा एवं राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालयों को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा।  प्राचार्य डा. तिवारी ने प्रतिभागी  टीमों को पुरस्कृत किया। संचालन डा. अजय मिश्र तथा आभार डा. शंभूशरण ने व्यक्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें