फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरी नीतियों से देश का अहित कर रही सरकारें

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। वाराणसी से बलिया जाते समय प्रकाशनगर स्थित राही पर्यटक गृह में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का कार्यकर्ताओं ने रविवार को स्वागत किया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र की सरकारें आम जनमानस से जुड़ी मूलभूत समस्याओं पर ध्यान देने एवं उनका निस्तारण करने की जगह अपनी दोहरी नीतियों से देश का अहित करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आम जन की मुख्य आवश्यक्ता बेरोजगारी एवं महंगाई से लड़ाई की है, लेकिन वर्तमान सरकारें सिर्फ और सिर्फ यहां के निवासियों को आपस में लड़ाने में व्यस्त हैं। अगर हमारे देश में रोजगार ही नहीं रहेगा तो यहां की नागरिकता लेकर युवा क्या करेंगे। यह हमारे देश का दुर्भाग्य ही है कि सरकारों की विफलता के कारण हर वर्ष लाखों की संख्या में युवा विदेशों में नागरिकता के लिए आवेदन करते हैं फिर भी हमारी सरकार इस समस्या का निराकरण करने के स्थान पर नागरिकता को लेकर लोगों को आपस में लड़ाने का काम कर रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में हमारा दल सरकार में शामिल रहेगा और हमारे सहयोग के बिना प्रदेश में किसी भी दल की सरकार नहीं बनेगी। स्वागत करने वालों में पूर्व मंत्री शादाब फातिमा, संतोष यादव, जिलाध्यक्ष बिजाधर यादव, मो. असलम, बृजभान सिंह बघेल, देवेंद्र यादव, चंदन पाल, हिमांशु यादव, विनोद यादव आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें