फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवकली पम्प नहर में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार। वाराणसी से एक सप्ताह पहले घर के लिए निकले युवक का रविवार की सुबह सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर गांव के पास नहर में उतराया हुआ शव मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई। मृतक के पास से मिले कागजात से उसके परिजनों को घटना की जानकारी दिया। परिवार के लोगों द्वारा गुहार लगाने पर पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि सैदपुर क्षेत्र के हसनपुर गांव से गुजरी देवकली पम्प नहर में रविवार की सुबह कुछ लोगों ने एक युवक का उतराया हुआ शव देखा। कुछ ही देर में यह खबर चारों तरफ फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। मृतक के पास से मिले कागजात से उसकी पहचान सादात थाना क्षेत्र के बरवाकला गांव निवासी झल्ली विश्वकर्मा के पुत्र जितेंद्र विश्वकर्मा (32) के रूप में करते हुए सादात थाना पुलिस से घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दिलवाई। परिवार के लोग कोतवाली पहुंचे। शव पर नजर पड़ते ही वह दहाड़े मारकर चीखने-चिल्लाने लगे। पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया कि जितेंद्र वाराणसी स्थित सारनाथ में किसी निजी कंपनी में वेल्डिंग का कार्य करता था। वह 13 जनवरी को वाराणसी से घर के लिए चला था। कई निों बाद भी घर न पहुंचने पर पत्नी पूनम ने सारनाथ थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी श्यामजी यादव ने बताया कि परिजन बार-बार पोस्टमार्टम न कराने की गुहार लगा रहे थे। इससे पंचनामा कर शव परिवार वालों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें