फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद/खानपुर। राज्यसभा के नव निर्वाचित सदस्य व भाजपा नेता नीरज शेखर के मुहम्मदाबाद में प्रथम आगमन पर बुधवार को कठवामोड़ से लेकर मिर्जाबाद मनिया तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया। मुहम्मदाबाद नगर स्थित शाहनिंदा में भी भाजपा नेता चौधरी राजेंद्र प्रसाद निषाद के आवास पर लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

नीरज शेखर ने कहा कि पार्टी ने राज्यसभा में भेजकर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि मुहम्मदाबाद में कार्यकर्ताओं ने जिस जोश-खरोश से स्वागत किया है उसके लिए आजीवन ऋणी रहूंगा। स्वागत करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष विजयशंकर राय, चौधरी राजेंद्र प्रसाद निषाद, विरेंद्र राय, दिनेश वर्मा, ओमप्रकाश उपाध्याय, कृपाशंकर राय, बजरंगी राय, पूर्व ब्लाक प्रमुख अवधेश राय, अंबिका यादव, रामजी गिरी, मुहम्मद आसिफ आदि शामिल थे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवव्रत चौबे के नेतृत्व में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा नेता नीरज शेखर का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से माल्यार्पण कर बैंड बाजे के साथ सिधौना बाजार में स्वागत किया। स्वागत करने वालों में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मुन्नीलाल पांडेय, भाजपा के प्रदेश मंत्री रामतेज पांडेय, वीरेंद्र सिंह, विजय यादव, रामधनी तिवारी, योगेश सिंह, बालकृष्ण त्रिवेदी, धनंजय सिंह, संजय सिंह आदि उपस्थित थे। इससे पहले जिला मुख्यालय पर भी राज्यसभा सांसद श्री शेखर का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें