फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिट इंडिया’ मूवमेंट का शुभारंभ आज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग़ाजीपुर। देश में हर साल 29 अगस्त खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। खेल दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए ‘फिट इंडिया’ अभियान ल्राच करेंगे। इसका मुख्य लक्ष्य ‘लोगों को फिट रहने के लिए जागरूक करना है। सीएमओ डॉ. जीसी मौर्य की ओर से जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ‘फिट इंडिया’ अभियान को लेकर पत्र भेजा जा चुका है। जिसमें कई तरह की गतिविधियों का आयोजन करना है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. डीपी सिन्हा ने बताया फिट इंडिया के तहत जनपद के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य गेंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लोगों को स्वस्थ रखने के लिए शपथ ग्रहण कराई जाएगी। इसके अलावा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर कई तरह के कार्यक्रम होंगे। जिसमें योगा, संगोष्ठी आदि का भी आयोजन किया जाएगा। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सिन्हा ने बताया व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए सबसे पहले अपनी दिनचर्या में बदलाव लाना होगा। इसमें समय से सोना एवं समय से जागने के साथ ही अपने खान-पान पर ध्यान देना और नियमित व्यायाम और टहलना भी है। इसके लिए खेल मंत्रालय और भारत सरकार की ओर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसमें नामी खिलाड़िय़ों के अलावा अन्य क्षेत्रों से जुड़ी नामी हस्तियों को जोड़ा जाएगा। साथ ही विभिन्न स्तरों पर वालंटियरों की टीमें बनाई जाएंगी। फिटनेस के लिए ऑडियो-विजुअल, प्रिंट लिटरेचर उपलब्ध कराया जाएगा। ‘फिट इंडिया’ अभियान का मोबाइल एप लॉंच करने के अलावा वेब पोर्टल और सोशल मीडिया का सहारा लिया जाएगा। यह अभियान सिर्फ खिलाड़ियों के लिए ही नहीं बल्कि देश के हर नागरिक के लिए होगा।
विज्ञापन

.....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें