फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर दिया धरना, डीएम को पत्रक सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन जिला कौंसिल की तरफ से शुक्रवार को सरजू पांडेय पार्क में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि देश के संविधान के साथ किसी कीमत पर छेड़छाड़ न किया जाए और संप्रभुता के साथ खिलवाड़ न किया जाए। संविधान की अनुच्छेद 370 एवं 35 एक को पूर्व की तरह बहाल किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संसदीय परंपराओं को कायम रखने, सोनभद्र की घटना एवं उन्नाव हत्या, दुष्कर्म के अपराधी एवं उनके साथियों के साथ सख्त कार्रवाई की जाए। कहा कि जिन लोगों ने देश की आजादी में अंग्रेजों का साथ दिया। क्रांतिकारियों के खिलाफ मुखबिरी, गवाही किए, एक कतरा खून नहीं दिया, राष्ट्र के बंटवारे की नीति पर कार्य करते रहे, वे आज सत्तासीन होने के बाद अपने के देशभक्त एवं दूसरों को देशद्रोही कह रहे हैं। कहा कि अनुच्छेद 370 की सहमति बनाने में सरदार बल्लन भाई पटेल की ही भूमिका थी। श्माय प्रसाद मुखर्जी ने भी संविधान के अंतिम मसौदे पर हस्ताक्षर किया था। संविधान में 371, 371 ए, 371 एफ, 371 जी हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, सिक्किम में लगी है। पाकिस्तान के आक्रमण के समय जम्मू कश्मीर की जनता देश के साथ रही। स्वाधीनता आंदोलन से लेकर सीमा सुरक्षा के प्रश्नों पर कभी गद्दारी नहीं की। जम्मू कश्मीर के संबंध में 370 में संशोधन वहां की विधानसभा की सहमति से होना है और पहले हुआ भी है, लेकिन सरकार ने संवैधानिक प्रक्रिया नहीं अपनाया। लोकतंत्र पर हमला किया। अंत में राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। इस अवसर पर जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव, डा. रामबदन सिंह, ईश्वरलाल गुप्ता, राम शुक्ला, श्यामा प्रसाद, सुरेंद्र राम, भानूप्रकाश पांडेय, बब्बन सिंह, बच्चेलाल, मुन्नीलाल, रमेशचंद्र पाल, विजय यादव, सुदामा, सुनीता राजभर, सुरेंद्र यादव, रमजीत राम, गुरुजन प्रेमी, रामलाल आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता रामअवध राम तथा संचालन जनार्दन राम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें