फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुषमा के विदेश मंत्री रहते देश की विदेश नीति बहुत ही सुदृढ और मजबूत हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन पर पार्टी की ओर से शोकसभा का आयोजन बुधवार को छावनी लाइन स्थित जिला कार्यालय पर किया गया। इस अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

पार्टी के जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा कि उनके विदेश मंत्री रहते हुए देश की विदेश नीति बहुत ही सुदृढ़ एवं मजबूत हुई है। क्षेत्रीय मंत्री सरोज कुशवाहा ने कहा कि सुषमा जी का सहसा जाना देश एवं पार्टी दोनों की अपूरणीय क्षति हुई है। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, राजेश राजभर, प्रवीण सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, हरेंद्र यादव, अखिलेश सिंह, रासबिहारी राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, मनोज बिंद, सुरेश बिंद, रामेश्वर तिवारी, गोपाल राय, दुर्गेश सिंह, मानवेंद्र सिंह, रुद्रप्रताप सिंह, अभिमन्यु सिंह, अनिल सिंह, धनेश्वर बिंद, अनुज अकेला आदि उपस्थित थे।
प्रदेश के पूर्व मंत्री विजय मिश्र ने जारी एक बयान में कहा कि प्रखर वक्ता, मृदुभाषी सुषमा स्वराज के निधन से देश को बहुत बड़ी अपूरणीय क्षति हुई है। उनके बताए गए मार्गदर्शन से उन्हें बहुत प्रेरणा मिली।
विज्ञापन

जमानिया संवाददाता के अनुसार क़स्बा बाजार स्थित रामलीला चबूतरे पर बुधवार को हुई शोक सभा में भाजपा नेता श्रवण कुमार गुप्ता ने कहा कि वह मृदुभाषी एवं मिलनसार स्वभाव की थीं। अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत थी। इस अवसर पर कुवंर सेठ, जयदेव वर्मा, रितेश वर्मा, श्रीकुमार वर्मा, जयप्रकाश गुप्ता, नंदकुमार सेठ, संतोष वर्मा, बृजेश कुमार जायसवाल, तारकेश्वर वर्मा आदि उपस्थित थे।
जखनिया संवाददाता के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं की शोकसभा में जिला मंत्री विपिन सिंह ने कहा कि उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा मार्गदर्शन का कार्य किया। इस मौके पर प्रमोद वर्मा, मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, अवधेश यति, धर्मवीर भारद्वाज, प्रशांत सिंह, दयाशंकर सिंह, ओमप्रकाश दूबे, अरविंद चौहान, पारस पांडेय, सुदामा यादव, सूरज खरवार, दिनेश यादव, शिवानंद चौहान, सतीश सिंह, अरविंद कुशवाहा उपस्थित थे। औड़िहार संवाददाता के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वरिष्ठ नेता सचिदानंद सिंह ने कहा कि वह अपनी नेक नियति औऱ संवेदनशील भावनाओं के लिए लंबे समय तक याद की जाएंगी। यशवीर सिंह ने उनके जीोवन पर प्रकाश डाला। डॉ .मुकेश सिंह ने कहा कि उनके सरल स्वभाव के चलते एक गरीब व्यक्ति की सुनवाई विदेश मंत्रालय तक हो जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें