फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पुलिस कर्मी सहित दो की मौत

Thu, 21 Jul 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
हादसे के बाद खेतों में पलटी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गुरुवार को ट्रक की चपेट में आने से पुलिस कर्मी सहित दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद एक स्थान पर चालक ट्रक सहित फरार हो गया, लेकिन दूसरे हादसे में चालक को पुलिस ने ट्रक सहित पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया, जबकि घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

नंदगंज थाना पर तैनात पुलिस कर्मी सच्चिदानंद मिश्रा (50) और अजय कुमार की इसी थाना क्षेत्र के देवकली ग्रामीण बैंक में ड्यूटी लगी थी। ड्यूटी समाप्त होने के बाद दोनों बाइक से थाना लौट रहे थे। इसी बीच पहाड़पुर चट्टी के पास दिन में करीब तीन बजे अचानक बाइक फिसलकर गिर पड़ी, जिससे सच्चिदानंद सड़क पर और अजय पटरी पर गिर पड़ा। इसी बीच वाराणसी की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। उधर सिपाही को बचाने तथा ट्रक का ब्रेक लगाने के बाद ट्रक सिपाही सच्चिदानंद को रौंदते हुए पलट गया। सच्चिदानंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अजय को मामूली चोटें आई। घटना के बाद घबराया चालक ट्रक लेकर भागने लगा और अनियंत्रित होकर पहाड़पुर चट्टी पर पलट गया, जिससे रामपुर-माझा मार्ग पर बाधित हो गया। मृतक पुलिस कर्मी सच्चिदानंद इलाहाबाद के धरमपुर थाना क्षेत्र के मेजा गांव का निवासी था। एक वर्ष पूर्व नंदगंद थाना में तैनात हुआ था।

उधर मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के बेनसागर निवासी श्रीनाथ यादव के पुत्र अशोक यादव (26) अपने साथी खासलकी के पुत्र अरविंद (30) एवं अशोक के साथ गहमर स्थित मां कामाख्या धाम पर दर्शन करने के लिए बाइक से जा रहा था। इसी दौरान सुहवल थाना क्षेत्र के विद्युत सब स्टेशन के पास आज सुबह करीब आठ बिहार की तरफ से सामान लेकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया, जिससे बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। ट्रक अशोक को रौंदता हुआ आगे निकल गया। घटना की जानकारी होते आस-पास के लोग मौके की तरफ दौड़ गए। लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। भाग रहे ट्रक को चालक सहित पकड़ लिया। उपचार के दौरान अशोक यादव की मौत हो गई, जबकि अरविंद और अशोक का उपचार चल रहा था। पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें