सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा।
- फोटो : अमर उजाला
मेघालय पुलिस अब सोनम को पटना से मेघालय लेकर जाएगी। सोनम रघुवंशी गाजीपुर के नंदगंज थाना इलाके से 17 दिन बाद पुलिस को मिली है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि पुलिस सोनम को जिला अस्पताल लेकर गई, चेकअप के बाद उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा है।
फिलहाल राजा की पत्नी सोनम कुछ नहीं बता रही है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्रनाथ प्रसाद ने बताया कि महिला को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। वह कुछ नहीं बता रही है। मेघालय पुलिस को सूचना दे दी गई है।
इंदौर निवासी राजा रघुवंशी हत्याकांड में तीन दिनों के भीतर मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के रहने वाले तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है, राजा की पत्नी सोनम को भी पकड़ा गया है। एक अन्य हमलावर की तलाश जारी है।
बताया जा रहा है कि सोनम गाजीपुर में एक ढाबे पर बदहवास हालत में मिली थी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। गाजीपुर पुलिस का कहना है कि उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
मेघालय के डीजीपी का कहना है कि सोनम ने ही अपने पति की हत्या कराई थी। पुलिस ने इस मामले में सोनम समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सोनम से पूछताछ की जा रही है।
मेघालय में इंदौर के जोड़े के साथ कब-कब क्या हुआ
- 20 मई : राजा रघुवंशी और उसकी पत्नी सोनम मध्य प्रदेश के इंदौर से असम के गुवाहाटी के लिए रवाना हुए। मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले में पहुंचे।
- 23 मई : जोड़े ने एक मंदिर में दर्शन किए, फिर चेरापूंजी के पास ओसारा हिल्स पहुंचे। दोपहर में परिजनों से बातचीत के बाद उनका मोबाइल बंद हो गया।
- 24-25 मई : परिजन लगातार कॉल करते रहे, लेकिन जवाब नहीं मिला। बाद में पता चला कि किराए पर ली गई गाड़ी लावारिस हालत में मिली है।
- 26 मई : राजा और सोनम के परिजन शिलांग पहुंचे और दोनों के लापता होने की जानकारी मीडिया में आई और पूरे देश में वायरल हुई।
- 28 मई : जोड़ा जिस होमस्टे में रुके थे, पुलिस को उसकी तलाशी में उनके बैग मिले। खोजी कुत्तों की मदद से अभियान तेज किया गया।
- 29-30 मई : लगातार बारिश के कारण तलाशी अभियान बाधित रहा। पुलिस इस पूरे मामले को अब तक एक हादसे के रूप में देखती रही।
- 31 मई-1 जून : जिस स्कूटी से राजा और सोनम निकले थे, उसकी जीपीएस लोकेशन के आसपास जांच के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला।
- 2 जून : राजा का शव खाई में मिला, जो सड़ चुका था। शव को ड्रोन-खोजी कुत्तों ने ढूंढा। इसे पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया गया।