फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्ति यात्रा को पुलिस ने रोका, किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्ति यात्रा के तहत रविवार को निकले कांग्रेस के जुलूस को पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर रोक लिया। इस दौरान कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। चौदह कांग्रेस जनों ने गिरफ्तारी दी जिन्हें देर शाम छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम और जिला उपाध्यक्ष कुसुम तिवारी के नेतृत्व में रविवार को ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ के नारे के साथ कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से जुलूस निकाला। कार्यक्रम को लेकर मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन पर जुलूस को रोक लिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई पूरी तरह से लोकतंत्र की हत्या है। हम कांग्रेस जन शांति पूर्वक पार्टी कार्यालय से निकले ही थे कि जबरदस्ती पुलिस ने हाथापाई कर थाने में बैठा लिया। उन्होंने कहा कि पार्टी की महासचिव के निर्देश पर देश की आधी आबादी की लड़ाई लड़ते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ता उनकी सुरक्षा को निश्चित करने के लिए संघर्ष करते रहेंगे और अब उन्हें राजनीतिक में भी बराबरी का दर्जा मिलेगा। वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में महिलाएं एवं बहनें अपने को सुरक्षित नहीं समझ रही हैं। इस कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश सचिव रविकांत राय, डॉ. मारकंडेय सिंह, पंकज दुबे, मंसूर जैदी, अजय कुमार श्रीवास्तव, लाल साहब यादव, कुसुम तिवारी, राजेश गुप्ता, संदीप विश्वकर्मा, राघवेंद्र कुमार, आशुतोष गुप्ता, माधव कृष्ण, राजेश उपाध्याय, अखिलेश राय आदि ने गिरफ्तारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें