फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur : नए साल पर आधुनिक तकनीक से लैस हुए थाने, ई-ऑफिस प्रणाली की शुरूआत

Wed, 01 Jan 2025 08:50 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

नए साल में पुलिस भी आधुनिक तकनीक से जुड़ती दिखाई दी। थाने और कार्यालय पर ई-ऑफिस की शुरूआत हुई। अब कागजी कार्यों को निबटाने में सुविधा मिलेगी। गौरतलब है कि इस शुरूआत के साथ ही खासतौर पर पुलिस की कार्यशैली इंटरनेट तकनीक से जुड़ती नजर आने वाली है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नववर्ष के प्रथम दिन वर्चुअल कॉफेंसिंग के जरिए पुलिस महानिदेशक ने बुधवार को ई-ऑफिस प्रणाली का शुभारंभ किया। जनपद के सभी थानों एवं कार्यालयों में ई-ऑफिस के शुभारंभ पर वर्चुअल कांफ्रेसिंग के जरिए किया गया। इसका उद्देश्य पुलिस विभाग के भीतर प्रशासनिक प्रक्रियाओं को आधुनिक बनाना है, जिससे दक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी।

विज्ञापन


ई-ऑफिस के क्रियान्वयन के लिए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर को नोडल अधिकारी एवं निरीक्षक गोपनीय सुरेश कुमार को बनाया गया है। ई- ऑफिस पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं एवं थाना स्तर पर लागू किया गया है।

पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने बताया कि ई- ऑफिस प्रणाली की शुरुआत डेमो के रूप में शहर कोतवाली में की गई, जिसके सफल क्रियान्वयन के उपरांत जनपद के सभी थानों व शाखाओं में ई- ऑफिस शत्-प्रतिशत् लागू किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें