फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चार पालियों में होगी पुलिस भर्ती परीक्षा, हर पाली में 18-18 हजार अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सिपाही नागरिक पुलिस के पदों पर होने वाली सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा जनपद में होगी। इसके लिए 45 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां प्रत्येक पाली में 18 हजार अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। सकुशल परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रशासन स्तर से तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

सिपाही नागरिक पुलिस परीक्षा 17-18 फरवरी को होगी। यह परीक्षा चार पालियों में आयोजित की गई है, जिसे लेकर जनपद में तैयारी चल रही है। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अध्यक्ष डीजी रेणुका मिश्रा ने डीएम और एसपी को परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था, कक्ष निरीक्षकों की तैनाती के मानकों, नोडल अफसर बनाने के संबंध में अहम दिशा-निर्देश जारी किया है।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के मुताबिक प्रत्येक पाली में 18 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक पाली में बराबर अनुपात में पुरुष और महिला अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त के लिए प्रत्येक जिले के अलावा भर्ती बोर्ड मुख्यालय में भी दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, जहां परीक्षा केंद्रों की रियल टाइम मॉनिटरिंग की सुविधा रहेगी। परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी की लाइव फीड सीधे कंट्रोल रूम को मिलेगी, जिससे अभ्यथिर्यों की पहचान के साथ परीक्षा देते समय उनके व्यवहार को भी जांचा जा सकेगा। केंद्रों पर पूरी जांच पड़ताल के बाद ही अभ्यर्थी प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें