दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के चौहान मार्केट में सोमवार को नन्कूह चौहान के दुकान के सामने स्थित हरा पेड़ काटने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। पेड़ काटने के लिए मिले आदेश को दिखाने को कहा। इस पर वह कोई आदेश नहीं दिखा पाया।
चौहान मार्केट के नंहकू चौहान के दुकान के सामने गुलमोहर का पेड़ था, जिसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता था। इससे निजात पाने के लिए उन्होंने पेड़ कटवाने की सोची, लेकिन इसके लिए किसी से आदेश नहीं लिया। सोमवार की सुबह वन विभाग के दरोगा एवं उनकी टीम के लोग मौके पर धमक गए एवं पेड़ काटने से रोक दिया। साथ ही लकड़ी ले जाने के लिए ट्रैक्टर और ट्राली का नंबर नोट कर लिया एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए तैयार रहने के लिए कहा।