फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने थाना परिसर में लगाई झाड़ू

Fri, 24 Mar 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
कोतवाली परिसर की सफाई करते पुलिस कमीऱ्।
विज्ञापन
प्रदेश में सत्ता बदलने के बाद नए सीएम आदित्यनाथ योगी की ओर से स्वच्छता को लेकर दी गई फरमान बाद के पुलिस कर्मियों ने अपने थाना परिसर की साफ-सफाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित थाना परिसरों में पुलिस कर्मी साफ-सफाई करते दिखाई पड़े। साथ ही पुलिस कर्मियों ने दूसरों को भी स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। 
विज्ञापन

गहमर संवाददाता के अनुसार थाना परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में सभी पुलिस अधिकारियों और  जवानों ने थाना परिसर की सफाई की। स्वच्छता अभियान के तहत मालखाना, बैरक, हवालात, थानाध्यक्ष कक्ष, मुख्य आरक्षी कक्ष, स्वागत कक्ष की साफ-सफाई की गई। परिसर में उगे खरपतवार की साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर उपनिरीक्षक ने पुलिस कर्मियों को स्वच्छता की शपथ  भी दिलाई। इस मौके पर उपनिरीक्षक संतोष मिश्रा, राजेश पांडेय, मुकेश विश्वकर्मा, रामप्रसाद मुंशी चौकीदार सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार कोतवाली परिसर में कोतवाल यादवेंद्र पांडेय की अगुवाई में पुलिस कर्मियों ने परिसर की साफ-सफाई। इस मौके पर नसीम अख्तर, विजय नारायण यादव सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें