जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के नव निर्मित सेतु पर रविवार की देर शाम चेकिंग के दौरान चोरी कि बाइक के साथ पुलिस ने एक चोर को धर-दबोचा। पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार को चालान कर दिया। वहीं नोनहरा पुलिस टीम ने 40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो तस्करों को धर-दबोचा।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराध पर अंकुुश एवं अपराधियों की धर-पकड़ के लिए कोतवाली पुलिस द्वारा वाहन चेंकिग की जा रहा थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक चोरी की बाइक के साथ चोर गंगा पार कर धरम्मरपुर के रास्ते भागने के फिराक में है। सक्रिय हुई पुलिस टीम ने चोरी की बाइक के साथ चोर को धर-दबोचा। पूछताछ में उसने अपना नाम हेतिमपुर गांव निवासी सोनू कनौजिया बताया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व चांदपुर नई बस्ती में अजय कुमार की बाइक घर के सामने से चोरी हो गयी थी, जिसे बरामद कर ली गई है। नोनहरा पुलिस टीम ने 40 लीटर कच्ची अवैध शराब के साथ अरजानीपुर गांव निवासी प्रमोद सिंह कुशवाहा और नोनहरा गांव निवासी नसीम को धर-दबोचा। पूछताछ दोनों का चालान कर दिया गया।